फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी, जिला पंचायत सदस्य समेत तीन पर प्राथमिकी

Tue, 22 Sep 2026 01:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो युवकों पर घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव के उकसाने पर आरोपियों ने यह घटना की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जिला पंचायत सदस्य समेत तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित महिला ने मूंढापांडे थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि समूह सखी है। 22 जुलाई की रात करीब आठ बजे वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी मनोहर और मिंटू घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों ने उसके साथ छेड़खानी की और धमकी देकर भाग गए। आरोपी मनोहर का एक मुकदमा सचिव से छेड़खानी चल रहा है। इस मुकदमे में महिला गवाह है। उसका का दावा है कि आरोपी गवाही देने से रोकना चाहते हैं। दोनों आरोपियों ने जिला पंचायत सदस्य अजयवीर यादव के उकसाने पर उसके साथ यह घटना की है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मूंढापांडे थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें