फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दीवार गिराने और धमकी देने के आरोप में तीन पर एफआईआर दर्ज

Fri, 22 May 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दीवार गिराने, गालियां व धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


कांठ थाने के गांव रुस्तमपुर निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी जमीन के बराबर में गांव के ही पड़ोसी जितेंद्र कुमार की जमीन है। अमन कुमार ने कहा है कि उसकी जमीन में बीस साल से टावर लगा हुआ है। जिसकी दीवार के सामने उसने एक साल पहले 70 फिट लंबी और छह फिट ऊंची नई दीवार का निर्माण कराया था। आरोप है कि 16 मई को वह अपने गेट पर खड़ा था, तभी गांव का विमल कुमार आया और गालियां व धमकी देते हुए दीवार उखाड़ने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद जितेंद्र कुमार और सुमित कुमार ने 19 मई की रात किसी समय जेसीबी से उसकी पूरी दीवार गिरा दी। जब सुबह को वह इस बारे में पूछने जितेंद्र कुमार के घर गया तो उसने व सुमित ने उसे गालियां और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के बाद कांठ पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें