फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सर्किट हाउस में नमाज पढ़ने पर सपा विधायक के चाचा पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बिलारी के सपा विधायक मो.फहीम के चाचा मो. उस्मान के खिलाफ मझोला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें उन पर आरोप है कि उन्होंने सर्किट हाउस में रास्ते में गाड़ी खड़ी कर नमाज पढ़ी। इससे आने वाले वालों को परेशानियां उठानी पड़ीं। पुलिस ने कार्रवाई सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की तहरीर पर की है। मो. उस्मान सपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में आए थे। इस दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर सर्किट हाउस में सपा नेताओं के साथ बैठक भी की थी। शुक्रवार को वह चले गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें बिलारी के विधायक मो. फहीम के चाचा एवं जिला उपाध्यक्ष मो. नमाज पढ़ते नजर आ रहे हैं। इस मामले में हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस अफसरों से मिलकर कार्रवाई की मांग की थी। शुक्रवार की रात सर्किट हाउस के प्रभारी जेई अनिल कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं वीडियो में देखा जा रहा है कि मो. उस्मान ने अपनी गाड़ी सर्किट हाउस में रास्ते में खड़ी की और नमाज पढ़ी हैं। रास्ता बाधित होने से लोगों को परेशानियां हुई हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।-
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें