फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज प्रताड़ना, मारपीट के आरोप में पति समेत 11 पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित, मारपीट करने के साथ कई गंभीर आरोप लगाते हुए पति समेंत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छजलैट क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मार्च में मुरादाबाद सिविल लाइन के गांव निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। मायके वालों ने दान-दहेज आदि में 18-19 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसके साथ मारपीट करता और सास, ससुर, ननद व ननदोई उसका मानसिक उत्पीड़न करते हुए पिता की जमीन पति के नाम कराने का दबाव बनाकर मारपीट करते। आरोप है कि पति ने धोखे से दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। विवाहिता ने जेठ पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया कि पति जान से मारने की धमकी देता है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज विवेचना शुरू कर दी है। छजलैट थानाध्यक्ष रमेश सहरावत ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचनात्मक कार्रवाई के अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें