फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर कोचिंग से लौट रही छात्रा को अगवाकर शादी के लिए बनाया दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्रा को कार सवारों ने अगवा कर लिया। आरोप है कि एक कमरे में बंद कर उस पर शादी के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने इस मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। परेशान होकर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र क्षेत्र निवासी इंटर की छात्रा सिविल लाइंस क्षेत्र में कोचिंग पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि फैजान नाम का युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहा है। आरोपी ने कई बार छात्रा के साथ छेड़खानी की। आठ सितंबर की सुबह करीब नौ बजे कोचिंग से बाहर आने के बाद वह घर लौट रही थी। स्टेशन रोड पर आरोपी ने जबरन ऑटो से उतार लिया और अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद आरोपी कटघर थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में ले गया। आरोप है कि यहां पर एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी के लिए दबाव बनाया। छात्रा का आरोप है कि वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई तो परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर में यहां आरोपी फैजान की दो बहन और एक मोहसिन नाम का युवक भी आ गया। किसी तरह पीड़ित आरोपियों के चंगुल से निकलकर आई। पीड़िता ने इससे परेशान होकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पूछताछ करने पर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुनाई। तब वह पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि आरोपी फैजान, उसकी दो बहनों और मोहसिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें