फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए पत्नी के मायके से मांगे हर माह 20 हजार, विरोध पर दे दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने उस पर दबाव बनाया कि वह नशे के लिए अपने मायके से हर माह बीस हजार रुपये लेकर आए। महिला ने इसका विरोध तो पति ने उसे तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के कुंडा निवासी अताउल्ला उर्फ गुड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। युवती का आरोप है कि पति नशा करता है। उसने पीड़ित पर दबाव बनाया कि वह हर माह अपने मायके से बीस हजार रुपये लेकर आए। महिला ने इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने भी उसे ही बुरा भला कहा। जेठ इकबाल, जेठानी नजमा व जेठ अनवार, जेठानी हदीसा, ननद रुखसार और अख्तर ठेकेदार ने दहेज के लिए उसे परेशान किया। पीड़ित का आरोप है कि पति को बीस हजार रुपये माह नहीं मिले तो उसने तीन तलाक देकर उसे घर से निकाल लिया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें