फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या को केस दर्ज

सार

महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोनकपुर स्टेडियम के पास ट्रिपल स्टोरी निवासी धर्मप्रीत ने अपनी पत्नी संगीता जिला अस्पताल में भर्ती कराई थी।पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी को मिर्गी का दौरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। महिला की गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई पड़ोसी की तहरीर पर की है। आरोपी ने अपनी पत्नी की मौत मिर्गी का दौरा पड़ने से बताई थी, लेकिन उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला की पिटाई की थी।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सोनकपुर स्टेडियम के पास ट्रिपल स्टोरी निवासी धर्मप्रीत ने अपनी पत्नी संगीता जिला अस्पताल में भर्ती कराई थी। चार अक्टूबर को उपचार के दौरान संगीता की मौत हो गई थी। पति ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी को मिर्गी का दौरा पड़ा था। वो घर में ही गिर गई थी। जिससे उसे चोटें आई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। शुक्रवार को पड़ोसी चंदन सिंह ने धर्मप्रीत के खिलाफ तहरीर दी। पड़ोसी का आरोप है कि धर्मप्रीत ने संगीता के साथ मारपीट की थी। धर्मप्रीत ने 2018 में संगीता से प्रेम विवाह किया था। थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धर्मप्रीत के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें