फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले सिपाही और उसकी बहन के खिलाफ केस दर्ज

सार

ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली बीटीसी छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई शहवाज मलिक ठाकुरद्वारा के सबलपुर गांव निवासी है।आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा थानाक्षेत्र में रहने वाली बीटीसी छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिपाही के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। केस में सिपाही की बहन को भी आरोपी बनाया गया है। आरोपी सिपाही अमेठी में तैनात है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराए केस में बताया कि सहेली का मेरे घर जाना जाना था। हम दोनों साथ साथ पढ़ती थीं। जिस कारण मैंने भी उसके घर जाती थी। सहेली ने एक साल पहले बताया था कि उसका चचेरा भाई शहवाज मलिक ठाकुरद्वारा के सबलपुर गांव निवासी है। वह पुलिस विभाग में सिपाही है। सहेली ने अपने घर सिपाही से मिलवाया था और हम दोनों के निकाह की बात की थी। तब आरोपी सिपाही शहवाज मलिक छुट्टी पर घर आया था। आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सहेली ने भी भरोसा दिलाया था कि सिपाही उससे निकाह कर लेगा।
21 जुलाई 2022 को आरोपी फिर से सहेली के घर आया और फोन कर मुझे भी वहीं बुला लिया। आरोपी ने फिर से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने आश्वासन दिया था कि वह छुट्टी पर आएगा तो शादी कर लेगा, लेकिन आरोपी अब मुकर गया है। पीड़ित ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान है। वह आत्महत्या कर लेगी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीणा ने बताया कि आईपीसी की धारा 376, 342 और 120 बी में केस दर्ज कर लिया गया है। केस में आरोपी सिपाही की बहन को भी आरोपी बनाया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें