कांठ। घर लौट रहे युवक को पिता और उसके दो बेटों ने रास्ते में पीटा। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। कांठ थाना क्षेत्र के गांव मधपुरी इनायतपुरी निवासी मोहम्मद हसन ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह 20 जनवरी को घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि जब वह ग्राम प्रहरी मकसूद की दुकान के सामने बस से उतरा तो गांव का ही तसलीम उसे गालियां देने लगा। जब विरोध किया तो उसने और उसके बेटे दानिश और इब्ने हसन ने मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। संवाद