फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमंड़्स के नाम पर बेच रहे थे नकली कपड़ा, दो व्यापारियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेमंड्स कंपनी के नाम पर शहर में दो जगह लोकल कपड़ा बेचा जा रहा था। मुंबई से आई टीम ने यहां आकर छापा मारा तो इसका खुलासा हुआ। कंपनी के फील्ड ऑफिसर की तहरीर पर दो व्यापारियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मुंबई के हुसैन मैनसन खड़क साइड निवासी मोहम्मद सलीम ने टाउन हाल स्थित निधि शोरूम के मालिक संजय और कुंवर सिनेमा के पास स्थित एएस टेक्सटाइल के मालिक अमर लाला बाटला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें मोहम्मद सलीम ने बताया कि ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट उल्लंघन करने वाले दुकानदारों की चेकिंग के लिए अधिकृत कंपनी मास एंड बेलियंट एजेंसी के फील्ड ऑफिसर हैं। उनका दावा है कि उन्हें और उनकी टीम में शामिल सदस्यों को सूचना मिली थी कि मुरादाबाद में रेमंड्स के नाम पर नकली माल बेचा जा रहा है। टीम ने दोनों जगह छापा मारकर कपड़ा बरामद किया। जिससे कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। कोतवाली प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि दो लोगों के खिलाफ कॉपी राइट अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें