फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला के घर में घुसकर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में एसएसपी के निर्देश पर मझोला पुलिस ने 50 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

एसएसपी को प्रार्थनापत्र देकर महिला ने बताया कि आठ जुलाई की रात वह घर में अकेले मौजूद थी। इसी समय दो युवक घर में घुस आए और उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दोनों युवकों में एक का नाम राहत जान उर्फ पप्पू और दूसरा रोशन है। इस मामले में मझोला पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सिविल लाइन डॉ. अनूप कुमार ने दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए मझोला पुलिस को निर्देश दिए हैं। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें