फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में मां बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में मां बेटे समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक मकान को दो बार बेच दिया।
विज्ञापन

मुगलपुरा थानाक्षेत्र के मुफ्ती टोला मोहल्ला निवासी नदीमउद्दीन ने मोहल्ले में ही रहने वाली राजेश्वरी, उसके बेटे रामकिशोर और एक अन्य आरोपी संजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें नदीमउद्दीन ने बताया कि उसने आरोपियों से गलहशीद थानाक्षेत्र के असालतपुरा भूड़े का चौराहा स्थित एक मकान और एक दुकान का पांच लाख रुपये में सौदा तय किया था। उन्होंने 21 नवंबर 2017 को एग्रीमेंट कराकर चार लाख रुपये भी दे दिए थे। आरोप है कि आरोपियों ने 23 मार्च 2018 में किसी अन्य व्यक्ति को 40 लाख रुपये में बेच दिया। नदीमउद्दीन ने आरोपियों से कई बार बैनामा कराने को कहा, लेकिन वह टाल-मटोल करते रहे। इसी बीच नदीमउद्दीन के खिलाफ षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज करा दिया था। उसका कहना है कि पुलिस केस में अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें