फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में प्रेमिका के सौतेले पिता समेत तीन पर केस

सार

युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में प्रेमिका के सौतेले पिता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।युवती के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने मझोला के जयंतीपुर निवासी व्यक्ति से निकाह कर लिया था।साहिल ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका पर सौतेला पिता बुरी नजर रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। युवक पर चाकू से हमला करने के आरोप में प्रेमिका के सौतेले पिता समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा के सुल्तानपुर दोस्त निवासी साहिल ने मझोला थाने में दी तहरीर में बताया कि एक युवती से उसका डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने मझोला के जयंतीपुर निवासी व्यक्ति से निकाह कर लिया था। साहिल ने आरोप लगाया कि उसकी प्रेमिका पर सौतेला पिता बुरी नजर रखता है। वह उससे निकाह नहीं करने दे रहा था। साहिल ने आरोप लगाया कि 5 अक्तूबर को आरोपी पिता ने उसे कॉल करके निकाह कराने के बहाने बुलाया। जब साहिल जब जयंतीपुर पहुंचा तो वहां पहले से वसीम और इमरान भी मौजूद थे। आरोप है कि सौतेले पिता और वसीम व इकरान ने उसके साथ गाली गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें