फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दो साल के बाद विवाहिता को मारपीट करके घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट और छेड़खानी की। बाद में घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पाकबड़ा के मोहल्ला बुद्ध बाजार मस्जिद निवासी एक कारोबारी ने अपनी बेटी की शादी नवंबर 2020 को अमरोहा जिले के थाना अमरोहा देहात के गांव निवासी युवक के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी के पति ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ समय बाद विवाहिता ने बेटे को जन्म दिया। दो दिन पहले रात में आरोपी पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की। शोर सुनकर अन्य ससुरलीजन भी आ गए। उन्होंने भी उसके साथ मारपीट की। रात में ही सभी ने घर से निकाल दिया। विवाहिता का जेठ नजर रखता था। अश्लील हरकतें व छेड़खानी करता रहता था। पीड़िता ने मायके पहुंचकर परिजनों को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें