मुरादाबाद। मझोला थाने में धोखाधड़ी और मारपीट के मामले में पति पत्नी समेत सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आंबेडकर कालोनी निवासी रोहित ने बताया कि उसने मानपुर नारायणपुर स्थित एक प्लाट खरीदा था। आरोप है कि हनुमान नगर निवासी महेश सैनी, उसके भाई विष्णु सैनी और प्रमोद सैनी और मां चंद्रवती ने अपनी जमीन के आधे भाग का बैनामा मेरे नाम कर दिया था। बाद में महेश ने अपनी पत्नी जगवती, विष्णु ने अपनी पत्नी हेमा सैनी और प्रमोद और उसकी मां ने प्रमोद की पत्नी रेनू के नाम से जमीन का बैनामा कर दिया। रोहित ने बताया कि 15 सितंबर की सुबह वह प्लाट पर काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपी आ गए और उन्होंने मारपीट की। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो