फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पति और सास ससुर के खिलाफ दर्ज कराया का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला थाने में एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र की नेता कालोनी निवासी संगीता ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2018 को उसकी शादी मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बूजपुर मान निवासी संजीव उर्फ भूरे के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार और दो लाख रुपये मांगने लगे थे। मना करने पर पति, सास-ससुर ने उससे मारपीट की। परिवार बचाने के लिए वह सब सहन करती रही। इस दौरान उसने एक बेटी को जन्म दिया। बावजूद इसके पति और ससुराल वालों का व्यवहार नहीं बदला। नारी उत्थान केंद्र में काउंसलिंग के बाद दंपती में समझौता हो गया था। आरोप है कि कुछ दिन बाद ही सबने फिर से उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। आठ मई को महिला के उसकी बेटी के साथ ससुराल से निकाल दिया। सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें