फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेड कांस्टेबल ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस

सार

एलआईयू में तैनात महिला हेड कांस्टेबल डॉली चौधरी ने सिपाही पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।मुरादाबाद में डॉली चौधरी न बताया कि 23 फरवरी 2016 को बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र के फतेहपुर पट्टी निवासी सिपाही कुलदीप तोमर के साथ उसकी शादी थी। डॉली ने बताया कि 12 मार्च 2017 को उसने बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि 17 सितंबर की रात पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। एलआईयू में तैनात महिला हेड कांस्टेबल डॉली चौधरी ने सिपाही पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद में डॉली चौधरी न बताया कि 23 फरवरी 2016 को बागपत के बिनौली थानाक्षेत्र के फतेहपुर पट्टी निवासी सिपाही कुलदीप तोमर के साथ उसकी शादी थी। कुलदीप बिजनौर में तैनात है। डॉली का आरोप है कि शादी के दो माह बाद ही पति कुलदीप, सास सुशीला देवी, ससुर आत्माराम और जेठ रविंद्र सिंह ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। ससुराल वाले उसकी पूरी सैलरी लेने लगे। डॉली ने बताया कि 12 मार्च 2017 को उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद उसके छोछक में पांच लाख रुपये की मांग गई। छह अगस्त 2020 को उसने दूसरी बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति और ससुराल वालों ने तरह तरह के ताने देने शुरू कर दिए। आरोप है कि 17 सितंबर की रात पति ने उसके साथ मारपीट की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें