फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, प्रधान समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

सार

भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान कराना शुरू कर दिया था।एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। भोजपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने प्रधान समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पांच आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का भी आरोप लगाया है। केस में अपहरण, लूट और गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि सात साल पहले उसकी शादी भोजपुर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे परेशान कराना शुरू कर दिया था। आरोप है कि बेटे का जन्म होने पर पति और उसके परिवार के लोगों ने छोछक में दो लाख रुपये की मांग की। एक माह पहले देवरानी का तहेरा भाई अपने पांच साथियों के साथ घर में घुस आया। सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि गांव के प्रधान ने भी उसे धमकाया। सात सितंबर को पति ने अपनी मां, भाई, बहन के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। इस मामले की शिकायत भोजपुर पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। भोजपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि केस की विवेचना की जा रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें