मदरसे के चंदे को लेकर ईदगाह में कुछ लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव हरियाना का बताया जा रहा है।
हरियाना गांव की ईदगाह में बृहस्पतिवार को ईदगाह में काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे। इस दौरान कुछ लोगों में मदरसे के चंदे को लेकर कहासुनी हो गई और बाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में भी लोगों में हाथापाई होती दिखाई दे रही है। इस दौरान कुछ लोग गाली-गलौज भी कर रहे है। मारपीट की इस घटना में कई लोगों को चोटें भी आई है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। हालांकि बाद में यह विवाद थाने भी पहुंचा, लेकिन कुछ संभ्रांत लोगों के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।