मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानून गोयान में दो पक्षों में मारपीट हो गई है। इस मामले में पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुगलपुरा के कानून गोयान के रानी किशोरी का फाटक निवासी महेंद्र कुमार और रमेश के परिवार रहते हैं। बुधवार को दोनों के परिवारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया है। इस मामले में एक पक्ष से महेंद्र कुमार, उसके बेटे मनीष, विशाल और शिवम रस्तोगी और लालबाग निवासी उमेश को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे पक्ष से रमेश, उसके भाई जगपाल व बाबू और दो बेटों पिंटू और सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दस लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है।