फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हरियाना में सड़क की पुरानी ईंटों को लेकर मारपीट

Wed, 16 Apr 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। धर्म स्थल पर पुरानी ईंटें लगाने को ले जाने के विरोध के दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष और उनकी माता के साथ मारपीट करने का मामला पुलिस तक पहुंचा है। पुलिस ने पहुंच कर विवाद को शांत किराया है। भाजपा बूथ अध्यक्ष राकेश प्रजापति ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि् हरियाना गांव में सड़क टाइल्स बिछाने का कार्य चल रहा है। इसी सड़क की पुरानी ईंटों को ग्राम प्रधान की संतुष्टि से धर्म स्थल पर लगाने को ले जा रहे थे तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही एक युवक ने गाली गलौच करते हुए हाथापाई की फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसकी माता मुन्नी देवी के बचाव करने को आई तो उनको थप्पड़ मारे और धक्का देकर गिरा दिया जिससे उनके सिर और शरीर में गुम चोटें आईं हैं और बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें