फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो पक्षों में दो पक्षों में मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के वीरपुर बरियार में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें जमकर लाठी-डंडा और फावड़ा चला। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोग गिरफ्तार कर लिए हैं।
विज्ञापन

वीरपुर बरियार निवासी इशरत अली ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार को अपने खेत मेड़ पापुलर के पौधे लगा रहा था। उसने गड्ढा खोदकर पौधे लगा दिए थे। दूसरे पक्ष के मुराद और उसके बेटों ने पौधे उखाड़ कर फेंक दिए थे जबकि गड्ढे भी पाट दिए। इसको लेकर पंचायत भी हुई। शनिवार सुबह के समय वह अपने तीन भाइयों और पिता अमीर हुसैन के साथ खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान दूसरे पक्ष के मुराद अली और उसके बेटों ने लाठी-डंडा और फावड़ा से हमला कर दिया। जिसमें इशरत अली सिर पर लाठी लगने से बेहोश हो गया। उसके पक्ष के कमरे आलम, बाबू और छोटे अली भी घायल हो गए। मारपीट के दौरान ही किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मामले में इशरत अली के पिता अमीर हुसैन की तहरीर पर आरोपी मुराद, उसके बेटे आरिफ व यूनुस और भूरा पुत्र सलमान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें