फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दो पक्षों में मारपीट, पांच घायल, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Mar 2026 12:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर में बच्चों–बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें पांच लोग घायल हो गए। इस मामले में आठ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। भोजपुर के मोहल्ला नावपुर में सोमवार की रात्रि में बच्चों–बच्चों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। जिसमें भूरा, नाजिम, जुबैर, इस्लाम एवं इरफान उर्फ पप्पू घायल हो गए। पुलिस ने फूल जहां की तहरीर पर इस्लाम, इरफान उर्फ पप्पू, रिजवान, अहमद राजा व अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तथा इस्लाम के प्रार्थना पत्र पर भूरा, नाजिम, जुबैर, जुनैद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें