फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: निर्धारित रेट पर बेचे जाएं किसानों को उर्वरक

Fri, 11 Jul 2025 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय तहसील सभागार में बृहस्पतिवार दोपहर बाद एसडीएम और अन्य अधिकारियों ने तहसील क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की बैठक ली। इस दौरान सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्धारित रेट पर ही किसानों को उर्वरक बेचने के निर्देश दिए। एसडीएम विनय कुमार सिंह ने कहा कि सभी उर्वरक विक्रेता रेट लिस्ट प्रदर्शित करें औद तयशुदा रेट पर ही उर्वरक बेचें। एसडीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित से अधिक रेट पर उर्वरकों की बिक्री करना पाया गया तब संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार धीरेश कुमार सिंह ने कहा कि दुकान पर उर्वरक लेने आने वाले किसानों को उर्वरक खरीदने पर जबरन जिंक या अन्य कोई सामग्री न बेची जाए। एडीओ सहकारिता अनिल कुमार ने कहा कि तहसील क्षेत्र की सभी किसान सेवा सहकारी समितियों पर शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही उर्वरक मिल रहा है ऐसी स्थिति में उर्वरक विक्रेता भी किसानों से निर्धारित दर ही वसूलें। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं द्वारा बताई गई समस्याओं का एसडीएम द्वारा समाधान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें