-फातिमा ने ऑनलाइन तैयारी और बहनों के मार्गदर्शन को दिया सफलता का श्रेय
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी-2026 में जिले की फातिमा राशिद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 638 अंक प्राप्त किया। उन्हें ऑल इंडिया रैंक 2454 मिली है। उनकी इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। फातिमा राशिद के पिता राशिद अली एमआईटी में लाइब्रेरियन हैं। फातिमा ने बताया कि उन्होंने नीट की तैयारी ऑनलाइन माध्यम से की। नियमित पढ़ाई, मॉक टेस्ट और ऑनलाइन मार्गदर्शन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया। फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ-साथ अपनी दोनों बड़ी बहनों को दिया। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बहनें भी मेडिकल की छात्राएं हैं और उन्होंने तैयारी के दौरान हर विषय में मार्गदर्शन किया। फातिमा की इस उपलब्धि पर परिवार और शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।