फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: ससुर रखता था बहू पर बुरी नजर, अकेले देख करने लगा छेड़खानी, पति ने कर ली दूसरी शादी

Sun, 18 Aug 2024 05:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सिविल लाइंस निवासी महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि पति ने दूसरी शादी करने का आरोप है। 
विज्ञापन
पुलिस कर रही जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ससुर पर छेड़खानी करने और पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


11 साल का एक बेटा भी है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वाले तरह-तरह से प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता का आरोप है कि ससुर ने उसके साथ कई बार छेड़खानी की। सास ने उसे जहर देने की कोशिश की।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके ससुर को पैसों की जरूरत थी तो अपने भाई से 3 लाख 70 हजार रुपये उधार दिलवाए थे, लेकिन बाद में जब भाई ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ससुर ने वापस नहीं दिए। महिला का आरोप है कि पति ने दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


15 अगस्त को ससुर और सास ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर समेत अन्य ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें