कुंदरकी। भोजपुर थाना क्षेत्र की मूल निवासी एक विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि फरवरी 2020 में उसकी शादी कुंदरकी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी में काफी दान दहेज शादी में दिया था ससुराल में उसके साथ कुछ समय तक सामान्य व्यवहार रखा लेकिन पति ने गाली गलौच व धमकाते हुए दहेेज में 15 लाख रुपये की मांग की। साथ ही उसका जबरदस्ती गर्भपात कराने की कोशिश की और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया। इसी बीच उसके साथ मारपीट करके सारा जेवर उतार लिया। पति उसको छोड़ कर मुंबई चला गया। विवाहिता का आरोप है कि ससुर उससे 15 दिन तक घर में कैद करके रखा, उसके साथ मारपीट की और अकेला पाकर यौन उत्पीडन करने की कोशिश भी की। किसी को कुछ बताने पर उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।