फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में बुधवार रात पिता-पुत्र ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों एक-दूसरे को ट्रैक से हटाने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आ गए थे।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला महबुल्लागंज निवासी अमरनाथ (60) के परिवार में पत्नी लक्ष्मी, चार बेटे शंभू, रॉबी, मनोज व रोहित और एक बेटी मनोरमा है। बुधवार रात मनोज शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी दौरान पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद मनोज घर वालों को धमकी देकर गया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। इसके कुछ देर बाद पिता अमरनाथ मनोज की तलाश करने लगे।
इसी दौरान उन्होंने देखा कि मनोज गोविंद नगर क्रॉसिंग के पास पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर खड़ा है। अमरनाथ ने ट्रेन आती देखी तो वह बेटे को बचाने पहुंच गए। ट्रेन करीब आ गई तो दोनों ने एक-दूसरे को धक्का देकर रेलवे ट्रैक से हटाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन पिता-पुत्र दोनों ही ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में अमरनाथ की मौत हो गई और मनोज घायल हो गया।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मनोज से पूछताछ की। उसने बताया कि मरने वाले उसके पिता अमरनाथ (60) थे। घायल अवस्था में मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कटघर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें