मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक शिक्षिका को अगवाकर युव़क ने उससे जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। युवती के पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की और दो लाख रुपये की मांग की।
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी बेटी निजी स्कूल में शिक्षिका है। 11 अप्रैल को बेटी स्कूल जा रही थी लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि गांव के एक युवक ने उसे अपने घर में कैद कर रखा है। आरोपी ने गलत तरीके से मैरिज रजिस्ट्रेशन के फर्जी कागज तैयार करा लिए हैं। पिता ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह बंगला गांव जा रहा था। यहां आरोपी मिल गया और उसने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने दो लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। नागफनी थाना प्रभारी निरीक्षक नागफनी जसपाल सिंह ग्बाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।