फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दवा व्यापारी से पिता-पुत्र ने प्लाट के नाम पर ठग लिए साढ़े 11 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में रहने वाले दवा व्यापारी से आरोपी पिता-पुत्र ने प्लाट दिलाने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये ठग लिए। प्लाट न मिलने पर पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के ईदगाह नई आबादी निवासी खुर्शीद अहमद दवा व्यापारी हैं। ईदगाह चौराहे के पास ही उनका दवा स्टोर है। उन्होंने गलशहीद थाने में दी तहरीर में बताया कि कटघर के बरवालान निवासी रामकुमार का उनकी दुकान पर आना जाना था। आरोपी राजकुमार ने बताया कि वह एक प्लाट खरीद रहा है। उसने खुर्शीद को भी उस प्लाट में पार्टनर बनाने के लिए साढ़े 11 लाख रुपये ले लिए थे। रुपये लेने के बाद राजकुमार ने न तो खुर्शीद को प्लाट दिलाया और न ही रकम वापस की। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो रामकुमार और उसके बेटे अजय कुमार ने उन्हें धमकी दी। गलशहीद थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी रामकुमार और उसके बेटे अजय के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें