फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रंजिश में पिता-पुत्र को पीटा, तीन के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 10 Mar 2026 11:54 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। थाना क्षेत्र के सादिकपुर कलीजपुर गांव में रंजिशन एक ग्रामीण को तीन लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सादिकपुर कलीजपुर गांव निवासी दिनेश की ओर से मंगलवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट कहा गया है कि वह सोमवार शाम गांव में हो रहा तमाशा देख रहा था तभी गांव निवासी विरोधी पक्ष के जितेंद्र व रोहित तथा उनके पिता रामगोपाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसे देखकर गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपी उसे लाठी डंडे से पीटने लगे। बाद में जितेंद्र ने फरसा लाकर उसके सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर जब उसके माता-पिता बचाने आए तब उनके साथ भी मारपीट कर अभद्रता की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें