फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर्ष हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

छात्र हर्ष हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
कटघर क्षेत्र के संभल चौराहा ईदगाह रोड आदर्शनगर वाल्मीकि बस्ती निवासी हर्ष उर्फ सिद्दू बुधवार रात वह अपने दोस्त सुमित व तीन अन्य के साथ महबुल्लागंज में दोस्त की जन्मदिन पार्टी से लौट रहा था। इसी दौरान जोशियान मोहल्ले में सड़क पर बाइक खड़ी होने के कारण कार नहीं निकल पा रही थी। बाइक हटाने को लेकर लक्षित रस्तोगी से विवाद हो गया। उसी दौरान आरोपी लक्षित और उसके पिता राजेश रस्तोगी ने गोली मारकर हर्ष की हत्या कर दी थी। इस मामले में पिता गुड्डू की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार दोपहर आरोपी लक्षित रस्तोगी और उसके पिता राजेश रस्तोगी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें