फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने किसान सेवा सहकारी समिति पर स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए कि किया प्रदर्शन

Fri, 03 Jul 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। किसान सेवा सहकारी समिति सुरजन नगर में गुरुवार को किसानों ने प्रदर्शन कर समिति में स्टाफ की कमी को शीघ्र पूरा करने की संबंधित अधिकारियों से मांग की। 1 सप्ताह में स्टाफ पुरा न होने पर किसानों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी। किसान सेवा सहकारी समिति सुरजन नगर में 19 गांव के लगभग 6000 सदस्य है यह समिति जनपद मुरादाबाद की बड़ी समितियों में गिनी जाती है। यह समिति सरकारी सस्ते गले के वितरण का कार्य भी करती है। समिति में इस समय सचिव (एमडी), लेखाकार व एक अन्य कर्मचारी नियुक्तहै। । स्टाफ की कमी के कारण किसानों को खाद लेने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। इससे किसानों का समय बर्बाद होता है और अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसानों ने अपनी परेशानियों को दूर करने के लिए प्रदर्शन कर स्टाफ पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें