फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: डासना में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, श्रमजीवी समेत 15 ट्रेनें प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दिल्ली कूच के दौरान किसान संगठनों ने बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे डासना में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया। किसानों के ट्रैक पर बैठने से 515 बजे तक रेल संचालन बाधित रहा। इसके कारण श्रमजीवी, सप्तक्रांति समेत मुरादाबाद से गुजरने वाली 15 ट्रेनें प्रभावित हो गईं। हजारों यात्री परेशान हुए, उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया तब जाकर ट्रेनों के लेट होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


ट्रेनों को जगह-जगह रोकना पड़ा। बाद में पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद किसान ट्रैक से हट गए। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (14207) प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस, (12391) राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस, (14015) रक्सौल-आनंद विहार सद्भावना एक्सप्रेस, (15127) बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, (20940) सुल्तानपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस, (15273) रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस, (22419) गाजीपुर-आनंद विहार सुहेलदव एक्सप्रेस, (12557) मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस, (13257) दानापुर-आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस, (04303) बरेली-दिल्ली पैसेंजर, (15014) काठगोदाम-जैसलेमर रानीखेत एक्सप्रेस, (14205) अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, (14042) देहरादून-दिल्ली मसूरी एक्सप्रेस को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा। किसानों के ट्रैक से हटने के बाद रेल संचालन सामान्य हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें