फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: किसानों ने बिना मुआवजे के भूमि अधिग्रहण का किया विरोध

Thu, 05 Feb 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। मुरादाबाद स्टेट हाईवे 734 के चौड़ीकरण में किसानों की भूमि के मुआवजे दिए बिना अधिकरण करने का किसानों ने बुधवार को विरोध किया।
विज्ञापन

एनएचएआई के साइड अधिकारी शांतनु कुमार साहब गंज के किसानों की समस्याओं को सुनने के लिए गांव आए थे। जिस पर किसानों ने उनका घेराव कर विरोध किया। उन्हें चेतावनी दी कि बिना मुआवजा लिए किसान अपनी एक इंच भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि गांव के धर्मपाल सिंह के घर को बिना मुआवजा दिए गिरा दिया गया। इसके अलावा हाईवे के चौड़ीकरण के लिए गांव के राजपाल सिंह, राधा देवी, बाबू सिंह ल चंद्रपाल की भूमि को चौड़ीकरण के लिए कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे विरोध कर अपनी भूमि पर कब्जा नहीं होने देंगे और जरूरत पड़ने पर आंदोलन भी करेंगे। इस अवसर पर प्रीतम सिंह, राजकुमार, उदयवीर सिंह, अर्जुन सिंह, अमित कुमार व रवि चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें