फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एनएचएआई के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को भारतीय किसान यूनियन भानु की एक पंचायत ग्राम सनकरा स्थित साप्ताहिक बाजार में आयोजित की गयी। पंचायत के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने लापरवाही के कारण हो रहे सड़क हादसों को लेकर एनएचएआई व कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पंचायत में संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी चरम पर है। हाईवे पर वाहनों से टोल टैक्स की वसूली तो शुरू कर दी गयी है, लेकिन फोरलेन का कार्य अधूरा पड़ा है। हाईवे पर जगह-जगह बने अवैध कटों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। शनिवार सुबह मिलक बिचौला गांव के पास हाईवे पर हुए हादसे में एक गोवंशीय पशु की मौत हो गयी। सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी बिलासपुर को एनएचएआई व कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया जाएगा। पंचायत के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जाकिर अली वारसी, यासीन अहमद, मुकेश, लालाराम, रोशन लाल, मदनपाल, मोहम्मद अलीम, इलियास अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें