फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेत में घूम रहे शावक को किसानों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरजन नगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी में बुधवार को खेत में घूम रहे तेंदुए के शावक को किसानों ने पकड़ लिया। शावक को पकड़ने के बाद किसानों ने इसकी सूचना वन विभाग दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को किसानों से अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


बुधवार की प्रात है किसान धन सिंह ग्रामीणों के साथ अपने खेत पर गन्ना छीलने गए, वह सब खेत में गन्ना छील रहे थे तभी गन्ने के खेत से तेंदुए का बच्चा निकला जिसे देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसानों ने तेंदुए के बच्चे को पकड़ लिया। जिसकी सूचना किसानों ने 100 नंबर पुलिस को दी पुलिस ने पहुंचकर शावक को देखकर वन विभाग को सूचित किया। सूचना पर वन रेंजर हरज्ञान सिंह व क्षेत्राधिकारी पीयूष जोशी ने खेत पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे में लेकर पिंजरे में बंद कर दिया।
वन विभाग की टीम ने खेत की आसपास काम कर रही किसानों को वहां से हटा दिया। उन्होंने किसानों को बताया मादा तेंदुआ कभी भी अपने बच्चे की तलाश में इधर आ सकती है। बच्चा न मिलने से परेशान मादा तेंदुआ हमला भी कर सकती है। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग की टीम वहीं मौजूद रही। वन रेंजर अधिकारी हर ज्ञान सिंह का कहना है कि शावक को उसकी मां से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें