मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के गांव भरतावाला में बुधवार रात करीब 10 बजे छत से गिरकर उदल सिंह (45) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह मृतक के भाई पवन कुमार ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव भरतावाला निवासी किसान उदल सिंह पुत्र चेतराम सिंह बुधवार रात छत पर सो रहा था। मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि रात करीब 10 बजे उदल नीचे आ रहा था, लेकिन नींद में होने के कारण वह छत से घर के बाहर खड़ंजे पर गिर गया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। इस पर परिजन किसान को लेकर काशीपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजन शव को घर पर ले आए। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। ऊदल सिंह की मौत से परिजनों का बुरा हाल है।