फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में दिल्ली रेलवे लाइन पर शनिवार को ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। हादसे के समय वह अपने खेत पर जा रहे थे।
पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर फलैदा निवासी तनसुख लाल(50 ) किसान थे। परिवार में पत्नी भागवती, दो बेटे कुंवरपाल व हरि राज हैं। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे किसान घर से खेत पर जा रहे थे। मुरादाबाद-दिल्ली रेल लाइन पर फलैदा रेलवे क्राॅसिंग के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में तनसुख लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और किसान को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए, जहां शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें