फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सब्सिडी पर धान कटाई की मशीन दिलाने के नाम पर किसान से लाखों की ठगी, कोर्ट के आदेश पर एजेंसी मालिक और बैंक कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Sep 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। एक महिला किसान को सब्सिडी पर धान कटाई की मशीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मशीन एजेंसी के मालिक और बैंक कर्मचारी सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव शेरपुर बहलीन निवासी शशि वाला पत्नी विपिन कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसके पास उत्तराखंड के काशीपुर के गांव जगन्नाथ बांस खेड़ा निवासी जगजीत सिंह बुमराह, रेशम सिंह बुमराह, कुलवंत सिंह बुमराह, गांव जसपुर निवासी विपिन कुमार मुंशी और पंजाब नेशनल बैंक ठाकुरद्वारा के कर्मचारी अभिनव यादव उसके घर पर छह जुलाई, 25 को आए। जगजीत सिंह ने बताया कि उनकी ठाकुरद्वारा के तिकोनिया पर कृषि यंत्र की दुकान है। जहां सरकार की सब्सिडी पर कृषि यंत्र बेचे जाते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय धान की बाल कटाई और पराली के बंडल बनाने की मशीन पर 10 लाख रुपये की सब्सिडी है। शशि वाला का कहना है कि वह उनके झांसे में आ गई। उसने उन पर विश्वास कर उन्हें दो लाख 47 हजार रुपये का चेक दे दिया। फिर उन्होंने मशीन दिलवाने के नाम पर उसके नाम से 22 लाख 23 हजार रुपये का लोन पंजाब नेशनल बैंक से कराया। फिर पूरी धनराशि की कृषि यंत्र मशीन के मालिक के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया। जब वह अपनी मशीन लेने के लिए एजेंसी पर पहुंची तो वहां पर पुरानी मशीन खड़ी हुई थी। जिसे उसने लेने से इन्कार कर दिया। शशि वाला का आरोप है उसके साथ धोखाधड़ी कर उसकी सब्सिडी और उसके लोन के पैसे भी हड़प लिए गए। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि दर्ज रिपोर्ट की विवेचना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें