ठाकुरद्वारा। एक गांव निवासी किसान ने भट्ठा मालिक पर उसकी जमीन को किराए पर लेकर उसके साथ धोखाधड़ी कर 50 हजार का किराया हड़पने का आरोप लगाया है। गांव असलेमपुर निवासी श्योराज सिंह ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेज कर कहा कि गांव निर्मलपुर निवासी भट्ठा मालिक ने करीब 12 वर्ष पूर्व उसका खेत ईंटों की पथाई के लिये किराये पर लिया था। किसान के अनुसार उसने तीन वर्ष तक उसके खेत में ईंटों की पथाई करवाई। लेकिन उसे तय किया गया किराया 50 हजार रुपये नहीं दिया है। पैसे मांगने पर टाल मटोल करता है और जान से मारने की धमकी देता है। उसने इस संबंध में पुलिस से भी शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।श्योराज सिंह ने आरोपी भट्ठा मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।