मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र में एक गोदाम के अंदर नकली नोट छापे जा रहे थे। एसटीएफ ने छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यहां ने टीम ने नकली नोट, नोट छापने की मशीन और कागज बरामद किया है।
पकड़ा गया आरोपी नसीर अहमद कुंदरकी के कमालपुरी निवासी है। जबकि उसका साथी नाजिम पुत्र खलील भोजपुर के पीपलसाना निवासी है। एसटीएफ के राशिद अली ने बताया कि पीपलसाना स्थित नाजिम ने अपने गोदाम पर ही नकली नोट बनाने का पूरा सेटअप लगा रखा था। शुक्रवार देर रात टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ लिया।
इस दौरान एसटीएफ को एक लाख बीस हजार के नकली नोट, बीस बीस के कंप्यूटर लैपटॉप, प्रिंटर समेत अन्य सामान किया है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वो लंबे समय से नकली नोट छाप रहे थे। 50 प्रतिशत के हिसाब से पहले नोटों की सप्लाई करते थे। इनका गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य प्रदेशों में भी नोटों की सप्लाई करता है।