फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी ने व्यापारियों से की अवैध वसूली की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के कटरा नाज में सोमवार को फर्जी इनकम टैक्सी अधिकारी ने व्यापारियों से वसूली की कोशिश की। आरोपी ने कार्रवाई का डर दिखाकर चार व्यापारियों से पैसों की मांग की। शक होने पर व्यापारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुजफ्फर बताया है। वह कुंदरकी के चक फाजलपुर गांव का निवासी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कटरानाज बाजार में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे व्यापारी अमित गुप्ता की दुकान पर एक युवक पहुंचा। उसने खुद को इनकम टैक्स अधिकारी बताया। आरोपी ने अमित गुप्ता से कहा कि तुम्हारा टैक्स जमा नहीं है। इस पर अमित गुप्ता ने अपनी फाइल निकाल कर दिखाई और कहा कि छह माह पहले ही जमा किया था। मुगलपुरा के गुजराती स्ट्रीट निवासी रितेश रस्तोगी की किराना दुकान कटरानाज में है। आरोपी ने उनसे भी टैक्स जमा करने के लिए कहा। इसके अलावा लोहे के सामान के विक्रेता मुबासिर अली, कार्तिक को भी फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी परेशान किया और 50-50 हजार रुपये की मांग की। शक होने पर व्यापारियों ने आरोपी से आईडी कार्ड मांगा। तब वह एक फर्जी आईडी दिखाने लगा। जिसमें कोई स्टांप नहीं लगा था। इतना ही नहीं अपने अधिकारी से बात कराने के लिए कहने पर वह टालमटोल करने लगा।
बाद में कहा कि सभी व्यापारी 50 हजार दें नहीं तो मैं पुलिस बुलाकर कार्रवाई कराऊंगा। इस पर व्यापारियों ने खुद कॉल करके कोतवाली पुलिस को बुला लिया। बाद में आरोपी को लेकर कोतवाली पहुंच कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी ऊषा मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम मुजफ्फर बताया है। वह कुंदरकी के चक फाजलपुर गांव निवासी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें