फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे का कटा सिर लेकर पहुंचा बड़ा भाई: मंजर देख फूट-फूटकर रोया पिता, परिजनों की बंधी घिग्घी, आंसुओं की बही धारा

Sun, 21 May 2023 07:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अगवानपुर

सार

मंजर देख वहां मौजूद हर इंसान की आंखें नम हो गईं। परिजन फैजान की मौत के सदमे में गमगीन थे, वह कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। वहीं हर कोई नम आंखों के साथ केवल मौत का शोक मना रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के अगवानपुर निवासी फैजान का कटा सिर शनिवार को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, जबकि उसके धड़ का 11 मई को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फैजान के पिता इंतजार के लिए शनिवार का दिन बेहद दुख भरा रहा। बेटे की मौत के बाद उनका दुख उस वक्त और गहरा गया, जब बड़ा बेटा शहनावाज फैजान का सिर लेकर उनके सामने पहुंचा। सिर देखकर पिता फूट-फूट कर रोने लगे। 

विज्ञापन

इस दौरान मौके पर मौजूद हर इंसान की आंखें नम हो गईं। परिजन फैजान की मौत के सदमे में गमगीन थे, वह कुछ भी बोल नहीं पा रहे थे। वहीं हर कोई नम आंखों के साथ केवल मौत का शोक मना रहा था। यहां मौजूद सभी लोग हत्या की वारदात से हैरान थे। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में सिर को सुपुर्द-ए-खाक तो कर दिया। जबकि 11 मई को फैजान के शव का दाह संस्कार किया गया था।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर मोहल्ला कुरैशियान निवासी मोहम्मद फैजान 5 मई की सुबह करीब 11 बजे फैजान घर से बिना बताए कहीं चला गया था। मोहम्मद फैजान की पत्नी शुक्रवार को सिविल लाइंस थाने में अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराने गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला को 7 मई के दिन फकीरपुरा पुलिस चौकी और सोनकपुर ओवरब्रिज के पास एक गहरे गड्ढे में मिले सिर कटे शव की फोटो दिखाईं थी। इसके अलावा महिला को मृतक के कपड़े और अन्य सामान दिखाया था। तब महिला ने मृतक की पहचान पति फैजान के रूप में की थी। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें