फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार ने बाइक सवार फैक्टरी कर्मियों को रौंदा, एक कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

रतूपुरा मार्ग पर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कार ने फैक्ट्ररी से लौट रहे तीन बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी भूपेंद्र कुमार(23) की मौत हो गई, जबकि रतूपुरा निवासी अमित कुमार और मोहिउद्दीनपुर निवासी शेर सिंह घायल हो गए। दोनों को काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




क्षेत्र के गांव मोहिउद्दीनपुर निवासी भूपेंद्र कुमार व शेर सिंह और रतूपुरा निवासी अमित कुमार काशीपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार शाम के समय तीनों फैक्टरी में काम करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे जब तीनों रतूपुरा मार्ग पर बैजनाथपुर मोड़ के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों के पैर के ऊपर से गाड़ी का पहिया उतर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार और उत्तराखंड के गैरसेन निवासी चालक नंदन सिंह को पकड़ लिया। वहीं तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से काशीपुर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भूपेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं शेर सिंह को गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। उधर, भूपेंद्र के परिवार में बड़ा भाई भुवनेश कुमार ,पिता श्योराज सिंह ,बहन ज्योति और अर्चना हैं। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें