लखनऊ-चंडीगढ़, शहीद एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त कोच
मुरादाबाद। होली से पहले कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। इसके चलते यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे बोर्ड ने जोनल मुख्यालयों को ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने की अनुमति दी है। मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली शहीद, लखनऊ-चंडीगढ़, सरयू-यमुना एक्सप्रेस समेत छह जोड़ी ट्रेनों में एक-एक आरक्षित कोच जोड़ा जाएगा। इससे तकरीबन 480 यात्रियों के टिकट कंफर्म हो जाएंगे। यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने उपलब्ध कराई है।