फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रेल कर्मचारी से मांगी पांच लाख रुपये की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रेलवे कर्मचारी से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोप है कि रुपये नहीं देने पर आरोपी उसे झूठे केस में फंसाने और नौकरी नहीं करने देने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से कटघर के जैतिया सादुल्लापुर निवासी मित्रपाल सिंह ने बताया कि वह रेलवे में ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मुरादाबाद रेल मंडल में चल रही है। इसके अलावा वह परिवार के साथ मझोला के खुशहालपुर बैंक कॉलोनी में रहते हैं। 21 अगस्त की दोपहर उनके पास गांव के ही ब्रजकिशोर का फोन आया। उसने बताया कि जैतिया साहदुल्लापुर गांव निवासी टिंकू और पप्पू उसके पास आए थे। दोनों ने ब्रजकिशोर से कहा कि ट्रेन मैनेजर मित्रपाल से पांच लाख रुपये की रंगदारी लेनी है। इसके बाद तीन बार ब्रजकिशोर ने कॉल कर इसकी जानकारी दी। जिसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी मित्रपाल के पास है। जिसमें वह बता रहा है कि टिंकू और पप्पू को पांच लाख रुपये दे दें, वह मुझे बार बार काॅल करके दबाव बना रहे हैं।
धमकी दी है कि अगर रकम नहीं मिली तो हम उसे नौकरी नहीं करने देंगे और खुद को गोली मारकर या चोट पहुंचा कर मित्रपाल को झूठे केस में फंसा देंगे। वह नौकरी करना भूल जाएगा। धमकियां मिलने के बाद पीड़ित और उसका परिवार डरा सहमा हुआ है। उसने इस मामले की शिकायत कटघर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। तब आरोपियों ने फिर से धमकाया कि पुलिस उनका कुछ नहीं कर सकती। इस पर पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। तब पुलिस ने कार्रवाई की है। सीओ कटघर डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि जैतिया साह दुल्लापुर निवासी टिंकू और पप्पू के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें