मुरादाबाद।
सिलिंग की जमीन बेचकर चार लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
गाजियाबाद के मेरठ रोड नई बस्ती अहमदनगर नया बांस निवासी सुनीति सिंह पत्नी सतेंद्र सिंह ने केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि मझोला के बुद्धि विहार निवासी चंद्रसेन, एकता काॅलोनी मंडी समिति निवासी वेदप्रकाश और गौरव सिंह प्रॉपर्टी डीलिंग हैं। तीनों ने सुनीति सिंह को गांगन वाली मैनाठेर स्थित एक प्लाट दिखाया था। इस प्लाट का सौदा 4 लाख 20 हजार रुपये में तय किया था। इसके बाद आरोपियों ने विक्रम सिंह नाम के व्यक्ति से सुनीति सिंह के हक में बैनामा भी करा दिया। पीड़िता प्लाट पर निर्माण कराने गई तो पता चला कि जमीन सीलिंग की है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।