फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्कूल संचालक से 24 लाख हड़पे, पूर्व टीचर ने मांगी हर माह पचास हजार की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर स्थित निजी स्कूल के संचालक से पूर्व टीचर ने अपने भाई और दो अन्य के साथ मिलकर 23 लाख 94 हजार रुपये हड़प लिए। आरोप है कि अब आरोपी पीड़ित से हर माह पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग कर रहे हैं। रकम न देने पर स्कूल की झूठी शिकायतें करने की धमकी दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से छजलैट के मुंडाला निवासी अलाउद्दीन अगवानपुर के मोहल्ला सैफियान निजी स्कूल चलाते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में स्कूल के पूर्व शिक्षक मोहम्मद यूसुफ, उसके भाई असलम और दो अन्य कय्यूम व नसीम के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। अलाउद्दीन ने बताया कि महिला टीचर और छात्राओं की शिकायत पर मोहम्मद यूसुफ को स्कूल से हटा दिया गया था। उन्होंने केस में बताया है कि आरोपी ने स्कूल से संबंधित कागजों में हेराफेरी कर अलग-अलग तारीखों में 16 लाख 60 हजार रुपये हड़प लिए थे।
आरोपी ने उन्हें गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर भी 5 लाख रुपये ले लिए। इसके अलावा लाइनपार निवासी बुक सेलर से भी आरोपी ने स्कूल के नाम पर 2 लाख 84 रुपये लिए हैं। आरोपी ने अपने दोस्त नसीम और कय्यूम को भी 25-25 हजार रुपये दिला दिए थे। आरोपी ने 23 लाख 94 हजार रुपये हड़प लिए। अब आरोपी हर माह 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहा है। रंगदारी न देने पर स्कूल की झूठी शिकायतें करने की धमकी भी दे रहा है। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी मांगने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें