मुरादाबाद। सपा जिला कार्यालय पर बूथवार शिक्षकों की भूमिका एवं संवाद से समाधान की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार को समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश सिंह यादव, आफताब हुसैन और नईम मलिक को जिला उपाध्यक्ष, रंजीत कुमार, विक्की सागर, हरविंदर सिंह, जावेद आलम, शमशाद हुसैन को जिला सचिव और सलीम अहमद को कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष मोहसिन खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव करीब है। शिक्षक सभा का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथवार पार्टी के लिए पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करेगा। वर्तमान सरकार ने प्रदेश के वित्तविहीन शिक्षकों एवं शिक्षामित्रों से झूठे वादे करके उनके साथ छल किया है। इस दौरान दीपक कुमार सैनी, सुरेश यादव, सोमपाल सिंह, नदीम सकलैन, अनिल यादव, ऋषिपाल सिंह, वचन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।